UPTak Baithak Logo

फैजाबाद सीट हारी थी BJP, अब अयोध्या प्रशासन ने लोगों को दिए मुआवजे को लेकर किया बड़ा दावा

फैजाबाद में भाजपा की हार के बाद अयोध्या प्रशासन लोगों को दिए मुआवजे को लेकर बड़ा दावा किया है. खबर में आगे जानिए अयोध्या के जिलाधिकारी ने क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Faizabad Lok Sabha Seat
Faizabad Lok Sabha Seat
social share
Google CTA

Faizabad Loksabha Seat: लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की फैजाबाद अयोध्या सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पराजय के बाद रामनगरी में विकास कार्यों के लिए मकान और दुकान तोड़े जाने का मुआवजा नहीं देने के आरोपों के बीच अयोध्या जिला प्रशासन ने मंगलवार को दावा किया कि प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति के रूप में 1253 करोड़ रुपये दिये जा चुके हैं.