समय पर नहीं पहुंचा लेटर और मुरादाबाद उम्मीदवार बदलने में हो गया खेल...अखिलेश की चिट्ठी में बड़ा खुलासा
एक तरफ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में टिकट बदलने का सिलसिला जारी है.
ADVERTISEMENT

Who is Ruchi Veera ST Hasan candidate from Moradabad
Lok Sabha Election 2024: एक तरफ उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी में टिकट बदलने का सिलसिला जारी है. सपा से मुरादाबाद में पहले मौजूदा सांसद एसटी हसन को टिकट मिला, फिर उनकी जगह रुचि वीरा को उतारने की बात हुई और उन्होंने नामांकन कर दिया. फिलहाल रुचिवीरा ही मुरादाबाद से सपा की उम्मीदवार हैं. वहीं अब अखिलेश यादव का एक पत्र सामने आया है, जिसमें खुलासा हुआ है कि मुरादबाद से सपा रुचिवीरा की जगह एसटी हसन को फिर से उम्मीदवार बनाना चाहती थी पर ऐसा हो ना सका.