लेटेस्ट न्यूज़

औवैसी के सवाल पर भड़के अखिलेश यादव, यूपी में चुनाव लड़ने को लेकर दिया ये जवाब

आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. AIMIM उत्तर प्रदेश के भी कई लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. AIMIM उत्तर प्रदेश के भी कई लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. औवैसी की पार्टी अगर उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ती है तो वह कांग्रेस और सपा का समीकरण बिगाड़ सकती है. वहीं एक शादी समारोह में प्रयागराज आए सपा मुखिया अखिलेश यादव से आज औवैसी को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया तो भड़क गए. 

इस सवाल पर भड़के अखिलेश 

बता दें कि गुरुवार को एक शादी समरोह में प्रयागराज पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनाव से जुड़े तमाम मुद्दों पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया. वहीं जब एक पत्रकार ने उनसे यूपी में औवैसी के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सवाल पूछा तो सपा प्रमुख भड़क गए और पत्रकार को ही फटकार लगा दिया. उसके बाद फिर से जब पत्रकारों ने अखिलेश यादव से यह पूछा  कि ओवैसी की पार्टी आपसे 5 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रही है क्या ये सही है? इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि, ' तुम्हारे पास और कोई सवाल नहीं है जोबार-बार एक ही सवाल पूछ रहे हो.'

सपा का बिगड़ सकता है गेम

बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम यूपी में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. चुनाव में पार्टी ने 95 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. असदुद्दीन ओवैसी ने दर्जनों रैलियां की थी. फिर भी पार्टी को एक भी सीट हासिल नहीं हो पाई. 2022 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने बहुत मेहनत की थी. फिर भी पार्टी का खाता नहीं खुल पाया था. इस बार फिर लोकसभा चुनाव में ओवैसी चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं. माना जा रहा है कि  AIMIM यूपी के मुस्लिम बाहुल सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार सकती है.