लेटेस्ट न्यूज़

एक भी सीट नहीं आ रही...मायावती ने आकाश आनंद को पद से हटाया तो अखिलेश यादव ने कह दी बड़ी बात

Uttar Pradesh News : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को एक बड़ा एलान किया. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को राजनीति वारिस के पद से हटा दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने मंगलवार को एक बड़ा एलान किया. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को राजनीति वारिस के पद से हटा दिया है, साथ ही उन्हें अपरिपक्व करार दिया है. बसपा प्रमुख के इस फैसले पर अब अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मायावती के फैसले को बसपा का आंतरिक मामला करार दिया है, लेकिन सपा प्रमुख ने बसपा में हो रहे फेरबदल को लेकर क्या वजह है उसका जिक्र किया. उनका दावा है कि लोकसभा चुनाव में मायावती को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है.