लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश अभी भी दे सकते हैं वरुण को टिकट! सपा के पीलीभीत उम्मीदवार भगवत गंगवार ने दिया बड़ा बयान

सपा ने पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार तो बसपा ने अनीस खान उर्फ फूलबाबू को अपना उम्मीदवार बनाया है. पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Varun Gandhi News: आगामी लोकसभा चुनाव में अब कम ही वक्त बचा है. 19 अप्रैल को पहले फेज की वोटिंग होगी. पहले फेज में यूपी की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक पीलीभीत भी शामिल है. समाजवादी पार्टी (सपा) ने पीलीभीत से भगवत सरन गंगवार तो बसपा ने अनीस खान उर्फ फूलबाबू को अपना उम्मीदवार बनाया है. पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है. वर्तमान में वरुण गांधी यहां से भाजपा सांसद हैं. मगर बीते कुछ कुछ सालों से वह अपनी ही पार्टी की सरकार पर हमलावर दिखे थे, ऐसे में चर्चा तेज है कि भाजपा इस बार उनका टिकट काट सकती है. वहीं, इस बीच सपा के पीलीभीत उम्मीदवार भगवत सरन गंगवार ने वरुण गांधी के लिए अपनी सीट छोड़ने तक की बात कह दी है.