लेटेस्ट न्यूज़

उत्तर प्रदेश की इस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अखिलेश यादव, सपा चीफ ने खुद दिया ये इशारा

लोग इस बात को जानने में उत्सुकता रख रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव सपा चीफ अखिलेश यादव लड़ेंगे या नहीं और अगर लड़ेंगे तो वह कौनसी सीट होगी? 

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Akhilesh Yadav News: आगामी लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. सियासी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. सबकी नजरें 80 लोकसभा वाले राज्य उत्तर प्रदेश पर हैं. एक कहावत काफी मशहूर है कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होते हुए जाता है. इसका मतलब साफ है कि अगर किसी भी सियासी दल को केंद्र में सत्ता हासिल करनी है, तो उसे यूपी में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतनी होंगी. यूपी में फिलहाल भाजपा के नेतृत्व वाले NDA, सपा के नेतृत्व वाले INDIA और मायावती की पार्टी बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है. इस बीच सियासी दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है. वहीं, लोग इस बात को जानने में भी उत्सुकता रख रहे हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव सपा चीफ अखिलेश यादव लड़ेंगे या नहीं और अगर लड़ेंगे तो वह कौनसी सीट होगी?