लेटेस्ट न्यूज़

UP Board 12th Topper: मिट्टी के घर में रहने वाली महक ने 12वीं में किया टॉप! इसके नंबर देख चौंक जाएंगे आप

UP Board 12th Topper: प्रयागराज की महक जायसवाल ने यूपी बोर्ड 12वीं में 97.20% अंक लाकर टॉप किया. मिट्टी के घर में रहकर संघर्षों के बीच पाई सफलता. जानिए महक की प्रेरणादायक कहानी.

ADVERTISEMENT

UP Board Topper Mahak Jayaswal
UP Board Topper Mahak Jayaswal
social share
google news

UP Board 12th Topper: उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में 97.20% अंक लाकर स्टेट टॉप करने वालीं महक जायसवाल आज प्रदेश की नई पहचान बन चुकी हैं. यूपी के प्रयागराज के एक छोटे से स्कूल की छात्रा महक ने हमेशा मोबाइल से दूरी बनाई, लेकिन सफतला मिलने के बाद मोबाइल कैमरा इनका पीछा नहीं छोड़ रहा. महक आज मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन उनकी जिंदगी उतनी ही कठिनाइयों से भरी रही है. मगर उनके माता-पिता ने कभी कठिनाई का एहसास नहीं होने दिया. खबर में आगे जानिए महक की पूरी कहानी.