UP Board Result 2024 Topper: 12वीं के टॉपर शुभम ने बताया अपनी सफलता का राज! रोजाना करते थे ये काम
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर 2:00 बजे घोषित किए गए. आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीतापुर निवासी शुभम वर्मा ने टॉप किया है.
ADVERTISEMENT

UP Board Result 2024 Topper Shubham Verma: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे शनिवार दोपहर 2:00 बजे घोषित किए गए. आपको बता दें कि 12वीं कक्षा की परीक्षा में सीतापुर निवासी शुभम वर्मा ने टॉप किया है. शुभम वर्मा ने इस परीक्षा को 500 में से 489 अंक लाकर सूबे में पहला स्थान हासिल किया. मालूम हो कि शुभम वर्मा ने सीतापुर के सीता बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज महमूदाबाद से पढ़ाई की है. शुभम की सफलता से उनके परिजन काफी खुश हैं और घर में जश्न का माहौल है. वहीं, यूपी Tak से खास बातचीत में शुभम ने अपनी सफलता का राज बताया है. खबर में आगे जानिए उन्होंने हमें क्या बताया?