लेटेस्ट न्यूज़

UP Board Result 2024: मिलिए प्रयागराज के 10वीं के जिला टॉपर राज सिंह से, ये है इनकी कहानी

प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र राज सिंह ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बाजी मारते हुए चौथी रैंक हासिल की है.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. 10वीं की परीक्षा में सीतीपुर की प्राची निगम ने टॉप किया है. वहीं इंटरमीडिएट में शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है. यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने भी बाजी मारी है. 

बता दें कि प्रयागराज के ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र राज सिंह ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में बाजी मारते हुए चौथी रैंक हासिल की है. राज ने 97.83 प्रतिशत के साथ प्रयागराज से टॉप किया है. राज मूल रूप से धाता फतेहपुर का रहने वाला है और पिता किसान हैं. प्रयागराज के ही ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर के दो और छात्र शिवेंद्र सिंह जिसने ने 97.33% के साथ 7वीं रैंक हासिल की है. इसके साथ ही नितिन मिश्रा ने 97.17% के साथ 8वीं रैंक प्राप्त की है.

देखें 10वीं के टॉपर की लिस्ट

1. प्राची निगम 591
2. दीपिका सोनकर 590
3. नव्या सिंह 588
4. स्वाति सिंह 588
5. दीपांशी सिंह सेंगर 588
6. अर्पित तिवारी 588
7. वैष्णवी 587
8. इशिका 587
9. राज सिंह 587
10. दीपिका देवी 587