लेटेस्ट न्यूज़

अतीक-अशरफ की हत्या के एक साल बाद भी दोनों की पत्नियां फरार, कहां हैं शाइस्ता और जैनब, कब पूरी होगी खोज?

बीते साल 15 अप्रैल को  ही मीडिया के कैमरे के सामने उस वक्त अतीक और अशरफ के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब पुलिस कस्टडी में उसे मेडिकल चेक अप के लिए लाया गया था.

ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed
Atiq Ahmed
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : प्रयागराज के चर्चित माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ के हत्याकांड को आज एक साल पूरा हो गया है. बीते साल 15 अप्रैल को ही मीडिया के कैमरे के सामने उस वक्त अतीक और अशरफ के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब पुलिस कस्टडी में उसे मेडिकल चेक अप के लिए लाया गया था. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था. पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई की हत्या को लेकर पुलिस प्रशासन पर कई तरह के सवाल उठने लगे थे.