लखनऊ मर्डर केस: पिता के कत्ल में क्या बहन भी थी शामिल? आरोपी अक्षत ने कैमरे के सामने खोला राज!
लखनऊ के मानवेंद्र हत्याकांड में आरोपी बेटे अक्षत ने बहन की संलिप्तता पर चुप्पी तोड़ी है. कैमरे के सामने अक्षत ने बताया कि क्या उसकी बहन भी इस मर्डर में शामिल थी. पिता के शव के टुकड़े करने वाले अक्षत ने इसे 'गलती' बताया है. जबकि पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल आरी और राइफल बरामद कर ली है.
ADVERTISEMENT
लखनऊ का मानवेंद्र सिंह हत्याकांड हर बीतते दिन के साथ और भी खौफनाक होता जा रहा है. अपने ही पिता की हत्या कर उनके शव के टुकड़े करने वाले आरोपी अक्षत को जब कोर्ट ले जाया गया तो मीडिया ने उससे कई तीखे सवाल किए. सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या इस जघन्य अपराध में उसकी बहन भी शामिल थी? क्या उसने डर के मारे चुप्पी साधी थी या वह भी इस साजिश का हिस्सा थी? पहली बार कैमरे के सामने आए अक्षत ने इन सवालों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.
