शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बटुकों ने पहली बार सामने आकर खोल दिए वो 'राज' जो सन्न कर देंगे
Shankaracharya Mukteshwaranand Case: प्रयागराज और वाराणसी से जुड़े एक बड़े विवाद में शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर नाबालिग बटुकों के यौन शोषण के आरोप लगे हैं. कोर्ट के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एक बटुक के कैमरे पर आए बयान ने मामले को और गंभीर बना दिया है, जबकि दूसरी ओर आरोपों को साजिश बताया जा रहा है.
ADVERTISEMENT
Shankaracharya Mukteshwaranand Case: प्रयागराज और वाराणसी से जुड़ा एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला इन दिनों सुर्खियों में है. ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर नाबालिग बटुकों के यौन शोषण के आरोप लगे हैं. पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज होने के बाद धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है. एक ओर शंकराचार्य इसे साजिश करार दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर शिकायतकर्ता पक्ष लगातार गंभीर आरोप सामने रख रहा है. इस पूरे विवाद के बीच कैमरे पर आए एक बटुक के बयान ने मामले को और भी सनसनीखेज बना दिया है.
