लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में बकरी पालन शुरू करते ही मिलेगा 1 करोड़ का लोन? सरकार दे रही है 50% सब्सिडी, जानिए पूरी प्रक्रिया

UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना के तहत 50% तक सब्सिडी और ₹1 लाख से ₹1 करोड़ तक का बैंक लोन दिया जा रहा है. यह योजना ग्रामीण युवाओं, किसानों और महिला समूहों को स्वरोजगार का अवसर देकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है.

ADVERTISEMENT

social share
google news

UP Government Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बकरी पालन योजना शुरू की है. यह योजना ग्रामीण और शहरी बेरोजगार युवाओं, छोटे एवं सीमांत किसानों, महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों के लिए बड़ा अवसर लेकर आई है. सरकार का मानना है कि बकरी पालन कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाला व्यवसाय है, जिससे आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल की जा सकती है. बता दें कि इस योजना के तहत कुल परियोजना लागत पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है और बैंक के माध्यम से 1 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये तक का लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है. ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से आवेदन की सुविधा दी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.