मेरठ में बीच सड़क बीवी के आशिक को मारी 3 गोलियां... फिर प्रदीप ने बनाया वीडियो, दी भद्दी गालियां और ये धमकी
Meerut Crime News: मेरठ के रामराज में सुरेंद्र की दिनदहाड़े हत्या के बाद आरोपी ने वीडियो जारी कर पुलिस को चुनौती दी है. प्रेम प्रसंग में हुए इस कत्ल के बाद आरोपी ने कहा कि उसने 3 गोलियां मारी हैं और वह खुद कफन लेकर चल रहा है. पुलिस की कथित लापरवाही और आरोपी के खौफनाक वीडियो ने मेरठ में सनसनी फैला दी है.
ADVERTISEMENT
Meerut Crime News: मेरठ जिले का रामराज कस्बा एक खौफनाक हत्याकांड से दहल उठा है. 28 साल के सुरेंद्र उर्फ सुनील की दिनदहाड़े बाजार में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई. वारदात के बाद हत्यारे ने सोशल मीडिया पर एक 4 मिनट का वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी. इस वीडियो में आरोपी न केवल कत्ल की जिम्मेदारी ले रहा है बल्कि पुलिस और प्रशासन को अपशब्द कहते हुए खुली चुनौती भी दे रहा है. प्रेम प्रसंग और बदले की इस कहानी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.
