UPTak Baithak Logo

UP Board Result 2024: बांदा में ड्राइवर की बिटिया सुरभि ने किया जिला टॉप, रिजल्ट देख रो पड़ी

यूपी के बुंदेलखंड के बांदा जिले की रहने वालीं सुरभि सविता ने 96.4% के साथ जिले में टॉप किया है. बता दें कि सुरभि सविता के पिता बांदा में एक प्राइवेट ड्राइवर हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Board Result 2024: उत्तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का रिजल्‍ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है. इसी क्रम में यूपी के बुंदेलखंड के बांदा जिले की रहने वालीं सुरभि सविता ने 96.4% के साथ जिले में टॉप किया है. बता दें कि सुरभि सविता के पिता बांदा में एक प्राइवेट ड्राइवर हैं. सुरभि को जब पता चला कि उन्होंने जिले में टॉप किया है, तब उन्होंने अपनी खुशी का इजहार रोते हुए किया.