CBSE Board Result 12th: संभल की हेमका वार्ष्णेय ने 12वीं में स्कोर किए गजब के नंबर, उनकी मार्कशीट देख चौंक जाएंगे
Hemka Varshney 12th Marksheet: संभल की हेमका वार्ष्णेय ने CBSE 12वीं परीक्षा में 97.8% अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया. बिजनेस स्टडीज में 100 में 100 नंबर पाने वाली हेमका ने नियमित पढ़ाई और मेहनत को अपनी सफलता का राज बताया.
ADVERTISEMENT

Hemka Varshney 12th Marksheet
Hemka Varshney 12th Marksheet: CBSE बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हो चुका है. सीबीएसई कक्षा 12 के रिजल्ट में इस साल कुल पास प्रतिशत 85.20 रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत अंक कम है. हालंकि बहुत से ऐसे बच्चे भी हैं जिन्होंने 95 प्रतिशत के अधिक मार्क्स स्कोर किए हैं. संभल के बबराला के डी.ए.वी. फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल की हेमका वार्ष्णेय ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. कॉमर्स स्ट्रीम की हेमका ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है.