यूपी पुलिस की 81000 भर्तियों पर क्या है युवाओं की राय? देखें ग्राउंड से खास रिपोर्ट
अयोध्या में यूपी पुलिस की 81,000 भर्तियों पर युवाओं की राय. जानें क्यों कुछ छात्र इसे गेम चेंजर मान रहे हैं और कुछ इसे चुनावी लॉलीपॉप बता रहे हैं. योगी सरकार की भर्ती पर अयोध्या से ग्राउंड रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में 81000 रिक्तियों को भरने के निर्णय ने प्रदेश के युवाओं में हलचल तेज कर दी है. अयोध्या के राम की पैड़ी और प्रमुख स्थानों पर जुटे छात्र और नागरिकों ने इस भर्ती को लेकर अपनी राय साझा की. चर्चा का मुख्य केंद्र भर्ती की पारदर्शिता, उम्र सीमा और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव रहे.