UPTak Baithak Logo

UP पुलिस में 60 हजार सिपाहियों की भर्ती: क्या उम्र सीमा में मिलने वाली है छूट? नया अपडेट आया

उत्तर प्रदेश में पांच साल के इंतजार के बाद 60244 सिपाहियों की भर्ती निकली है. इस भर्ती ने तैयारी करने वाले युवाओं के चेहरे को…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में पांच साल के इंतजार के बाद 60244 सिपाहियों की भर्ती निकली है. इस भर्ती ने तैयारी करने वाले युवाओं के चेहरे को खिला दिया है. पर ऐसे युवाओं की संख्या भी काफी ज्यादा है, जो इस भर्ती के सामने आने के बाद जोर-जोर से रो रहे हैं. असल में भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा को लेकर हंगामा मचा हुआ है. भर्ती के लिए 18 से 22 साल तक की उम्र निर्धारित है. अभ्यर्थी इसमें छूट की मांग कर रहे हैं. तर्क यह है कि पिछले पांच साल से भर्ती की तैयारी कर रहे युवा इस उम्र सीमा को पार कर गए हैं. तो क्या योगी सरकार पुलिस भर्ती में उम्र सीमा की छूट देगी? अब इसे लेकर एक नया अपडेट सामने आया है.