लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 41424 पदों पर होमगार्ड भर्ती के लिए कटऑफ का अंदाजा, इस तरीके से सॉल्व करें जीएस पेपर तो होगा सेलेक्शन

यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का पैटर्न, नेगेटिव मार्किंग न होने से कटऑफ जाएगी ऊपर. जानें 100 प्रश्न का जीएस पेपर 120 मिनट में हल करने की विशेषज्ञ रणनीति और संभावित परीक्षा तिथि.

ADVERTISEMENT

UP Homeguard Vaccancy News
UP Homeguard Vaccancy News
social share
google news

उत्तर प्रदेश में 41424 पदों पर निकली होमगार्ड भर्ती 2025 को लेकर उम्मीदवारों के बीच परीक्षा और कट-ऑफ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. पहली बार यह भर्ती मेरिट लिस्ट के बजाय लिखित परीक्षा के जरिए होगी. इससे प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी हो गई है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 दिसंबर निर्धारित की गई है. जानकारों का कहना है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग न होने के कारण अंतिम चयन के लिए कट-ऑफ काफी ऊपर जा सकती है. एक्सपर्ट्स के विश्लेषण के अनुसार, लिखित परीक्षा में सफलता सुनिश्चित करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 80% से अधिक अंक हासिल करने की आवश्यकता होगी.