कृषक भारती को–ऑपरेटिव लिमिटेड में आईं भर्तियां, जानें जॉब प्रोफाइल और प्रोसेस
KRIBHCO Recruitment 2025: रिप्रेजेंटेटिव ट्रेनी (FRT) और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) पदों पर निकली भर्ती. योग्यता, आयु सीमा, अंतिम तिथि और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां देखें.
ADVERTISEMENT

KRIBHCO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की आस में बैठे युवाओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. कृषक भारती को-ऑपरेटिव लिमिटेड (KRIBHCO) ने साल 2025 के लिए फील्ड रिप्रेजेंटेटिव ट्रेनी (FRTs) और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://kribhcorecruitment.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है. इच्छुक उम्मीदवार FRT पदों के लिए 26 जून 2025 तक और GET पदों के लिए 17 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.