सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में प्रोफेसर पदों पर निकली भर्ती...लाखों में मिलेगी सैलरी, जल्द करें आवेदन!
SVPUAT Recruitment 2025: SVPUAT मेरठ द्वारा वेटरनरी कॉलेज में स्ववित्तपोषित शिक्षकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 जून 2025 है.
ADVERTISEMENT

SVPUAT Recruitment 2025: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ (SVPUAT) ने सेल्फ फाइनेन्सड आधार पर एजुकेशनल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट या भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की लास्ट डेट 23 जून 2025 निर्धारित की गई है. बता दें कि आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सभी जरूरी दस्तावेजों सहित 08 जुलाई 2025 तक विश्वविद्यालय के पते पर भेजना जरूरी होगा.