लेटेस्ट न्यूज़

कॉन्स्टेबल के 25 हजार से अधिक पोस्ट पर निकली भर्ती, लास्ट डेट से पहले कर लें काम

SSC Constable Bharti News: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), असम राइफल्स और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कॉन्स्टेबल (GD) के 25487 पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती से जुड़ीं सभी अहम जानकारी नीचे खबर में देखें.

ADVERTISEMENT

SSC Constable Bharti News
SSC Constable Bharti News
social share
google news

SSC Constable Bharti News: सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए एक और सुनहरा मौका सामने आया है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने बंपर भर्तियों की घोषणा की है. SSC ने बताया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), असम राइफल्स और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कॉन्स्टेबल (GD) के 25487 पदों पर भर्तियां की जाएंगी. SSC के अनुसार, एक दिसंबर से आवेदन शुरू हो चुका है. अप्लाई करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर रात 11 बजे तक है. वहीं, शुल्क भुगतान की लास्ट तारीख एक जनवरी रात 11 बजे तक है. एसएससी के अनुसार आवेदन केवल आनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे.