यूपी में 41424 पदों पर होमगार्ड भर्ती को लेकर हुआ एक नया संशोधन, बोर्ड ने दूर की बड़ी परेशानी
यूपी में 41424 पदों पर चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया 2025 को लेकर UPPRPB ने एक जरूरी संशोधन जारी किया है. बता दें कि अब बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय आ रही एक बड़ी तकनीकी और कानूनी समस्या को दूर कर कर दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Homeguard Vaccancy News
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 41424 पदों पर चल रही होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया को लेकर एक जरूरी अपडेट जारी किया है. आप ये भी कह सकते हैं कि बोर्ड ने उम्मीदवारों लिए एक राहत भरी खबर जारी की है. बता दें कि बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय आ रही एक बड़ी तकनीकी और कानूनी समस्या को दूर कर कर दिया है. यह संशोधन उन अभ्यर्थियों को ध्यान में रखकर किया गया है, जिन्हें कोर्ट से दोषी ठहराए जाने या उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा विचाराधीन होने से जुड़े बिंदुओं को भरने में परेशानी आ रही थी.









