लेटेस्ट न्यूज़

स्वास्थ्य विभाग में निकली मेडिकल ऑफिसर के 450 पदों पर भर्ती, आज से भरें फॉर्म, इतनी होगी मंथली सैलरी

हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर (HCMS-I) के 450 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. MBBS डिग्रीधारक उम्मीदवार 8 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नौकरी की तलाश कर रहे मेडिकल क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर (HCMS-I) के 450 पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. यह उन सभी युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 7 जनवरी 2026 तक चलेगी.