UPTak Baithak Logo

कल्याण सिंह सुपर स्पेशियालिटी कैंसर इंस्टिट्यूट में निकली भर्ती, 47600 रुपए तक मिलेगी सैलरी

लखनऊ के कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए संविदा आधार पर 7 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 5 नवंबर 2025 तक स्पीड पोस्ट के जरिए मांगे गए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ के सुलतानपुर रोड स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट ने सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को एक बार फिर सेवा देने का मौका देते हुए संविदा आधार पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 07 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवारों से 5 नवंबर 2025 तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन पत्र मांगे गए हैं. बता दें कि यह कैंसर इंस्टीट्यूट उत्तर प्रदेश सरकार का एक स्वायत्तशासी संस्थान है.