UPTak Baithak Logo

UP जोन A के DAV स्कूलों में निकली टीचिंग नॉन टीचिंग पोस्ट्स पर नौकरी, फुल डिटेल्स यहाँ जानिए

उत्तर प्रदेश (UP Zone-A) के DAV पब्लिक स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक और गैर-शिक्षकीय पदों पर भर्ती शुरू हो रही है. इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

DAV Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश (UP ZONE-A) के डीएवी पब्लिक स्कूलों में सत्र 2026-27 के लिए शिक्षक और गैर-शिक्षकीय स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. यह भर्ती डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली द्वारा प्रत्यक्ष रूप से संचालित स्कूलों के लिए की जा रही है और इसे डीएवी-सीआरटी (DAV-CRT) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा. इस भर्ती के तहत इच्छुक उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2025 (सोमवार) सुबह 8 बजे से 31 अक्टूबर 2025 (शाम 8 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.