CBI Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 4500 पदों पर अप्रेंटिस का मौका, ग्रेजुएशन पास कर सकते हैं अप्लाई
Central Bank Apprentice Recruitment: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती निकाली है. स्नातक पास 20–30 वर्ष के युवा 23 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती NATS स्कीम के तहत की जा रही है और इसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई है.
ADVERTISEMENT

Central Bank Apprentice Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने देशभर में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत आयोजित की जा रही है. इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2025 तक nats.education.gov.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी और किसी भी अन्य रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी.