लेटेस्ट न्यूज़

UPESSC ने खोला पिटारा: यूपी के बीएड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ₹2000 फीस, लास्ट डेट करीब

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने बीएड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो चुकी है और 12 जून 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं. योग्य उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UPESSC Recruitment: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने बीएड कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार जो बीएड संस्थानों में अध्यापन का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है. आवेदन की प्रक्रिया 23 मई 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 12 जून 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं.