BPRD ने 143 पदों पर निकाली भर्ती, डिटेल में जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Police Recruitment: BPR&D ने मुख्यालय और छह शाखाओं में 143 पदों पर भर्ती निकाली है. विभिन्न पुलिस और प्रशासनिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
ADVERTISEMENT

Police Recruitment: पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (BPR&D) ने अपने मुख्यालय और छह क्षेत्रीय इकाइयों में कुल 143 पदों पर भर्तियां निकालने की घोषणा की है. ये इकाइयां भोपाल, कोलकाता, गाजियाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़ और जयपुर में स्थित हैं. BPR&D देश में पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण, पुलिस से संबंधित समस्याओं पर अनुसंधान और पुलिस आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.