UPTak Baithak Logo

BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में कॉन्स्टेबल जीडी के पदों पर निकली भर्ती, 69000 तक मिल सकती है सैलरी

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन 16 अक्टूबर से शुरू होकर 4 नवंबर 2025 तक चलेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

BSF Sports Quota Recruitment: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी है. यह भर्ती उन खिलाड़ियों के लिए है जिन्होंने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और इस भर्ती की लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवार BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.