लेटेस्ट न्यूज़

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने निकाली हज इंस्पेक्टर भर्ती, यूपी कोटे से 125 पदों पर मांगे गए आवेदन

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 के लिए राज्य हज इंस्पेक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की है. उत्तर प्रदेश कोटे से 125 पदों पर आवेदन 15 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Haj 2026: हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2026 के लिए राज्य हज इंस्पेक्टरों के पदों पर आवेदन मांगे हैं. उत्तर प्रदेश कोटे से कुल 125 हज इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की जाएगी. बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे स्थायी सरकारी कर्मचारी पुरुष एवं महिलाएं आवेदन कर सकेंगे, जो मुस्लिम समुदाय से संबंध रखते हों.