लेटेस्ट न्यूज़

वाराणसी रोजगार महाकुंभ में 27000+ नौकरियां! यूएई-सऊदी समेत 14 देश की भी आई हैं कंपनियां, ये है पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 9-10 दिसंबर को वाराणसी के आईटीआई करौंदी में दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ आयोजित कर रही है. इसमें 293 निजी कंपनियां, जिनमें 14 विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं, 27,000 से अधिक पदों पर नियुक्ति करेंगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है. यूपी सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के अपने अभियान को और मजबूत करते हुए वाराणसी में दो दिवसीय रोजगार महाकुंभ का आयोजन कर रही है. 9 और 10 दिसंबर को आयोजित हो रहे इस बड़े रोजगार मेले में 293 निजी कंपनियां भाग लेंगी, जिनमें 14 विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं. बता दें कि इस महाकुंभ के जरिए 27 हजार से ज्यादा खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.