युवाओं के लिए खुशखबरी, UP पुलिस में 53 हजार सिपाहियों की होगी भर्ती, जानिए कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को राज्य सरकार बड़ा अवसर देने जा रही है. उत्तर प्रदेश…
ADVERTISEMENT

UP Police Constable Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बनने के इच्छुक युवाओं को राज्य सरकार बड़ा अवसर देने जा रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न इकाइयों में खाली चल रहे 52 हजार से अधिक सिपाहियों के पद के लिए एक बार फिर यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है. बीते 1 साल से भर्ती बोर्ड को सिपाहियों के खाली पदों पर लिखित परीक्षा कराने वाली एजेंसी ढूंढे नहीं मिल रही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि जल्द भर्ती बोर्ड परीक्षा कराने के लिए एजेंसी के लिए टेंडर निकालने जा रही है.