लेटेस्ट न्यूज़

शाश्वत पांडे ने बताया यूपी स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ फोरेंसिक साइंस में कैसी होती है पढ़ाई!

लखनऊ स्थित UPSIFS देश का पहला ऐसा संस्थान है जो विज्ञान, कानून और तकनीक को जोड़कर युवाओं को अपराध जांच की आधुनिक शिक्षा दे रहा है. छात्र शाश्वत पांडे बताते हैं कि यहां B.Sc.-LLB जैसे अनोखे कोर्स के साथ बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग मिलती है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश अब सिर्फ राजनीति में ही नहीं बल्कि उच्च स्तरीय फॉरेंसिक शिक्षा के क्षेत्र में भी देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहा है. लखनऊ में स्थित उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस (UPSIFS) देश का पहला ऐसा संस्थान है जो विज्ञान, तकनीक और कानून को जोड़कर युवाओं को नई तरीकों से अपराध की जांच करना सिखा रहा है और उन्हें एक सुरक्षित व बेहतर करियर की ओर ले जा रहा है.