यूपी बोर्ड के रिजल्ट के बाद 12वीं पास करने वाले छात्र BA-BSC को छोड़ इन प्रोफेशनल कोर्सेज में भी ले सकते हैं एडमिशन
UP Board Results 2026: यूपी बोर्ड रिजल्ट के बाद BA-BSc के अलावा भी करियर के ढेरों शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. होटल मैनेजमेंट, एनीमेशन, मास कम्युनिकेशन और सरकारी नौकरियों की तैयारी जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज चुनकर आप कम समय में बेहतरीन करियर और उज्जवल भविष्य बना सकते हैं.
ADVERTISEMENT

career options after 12th
Professional Courses After 12th: यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल को अगले कुछ घंटो में जारी कर दिए जाएंगे. रिजल्ट के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि अब आगे क्या करें? ज्यादातर छात्र BA या BSc की ओर भागते हैं. लेकिन अगर आप इन कोर्सेज में दिलचस्पी नहीं रखते तो बिल्कुल परेशान न हों.आज के दौर में ऐसे कई प्रोफेशनल कोर्सेज और ऑप्शन मौजूद हैं जो न केवल आपकी रुचि के अनुसार हैं बल्कि आपको जल्दी और बेहतर नौकरी दिलाने की क्षमता भी रखते हैं.