लेटेस्ट न्यूज़

एनकाउंटर के बाद जिस मेडिकल कॉलेज में भर्ती है सरफराज वहां क्यों बढ़ गई फोर्स? हलचल हो गई तेज

Bahraich News: बहराइच जिले के महाराजगंज इलाके में 13 अक्टूबर को हुई साम्प्रदायिक हिंसा के 5 आरोपी गुरुवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए. मुठभेड़ में सरफराज और तालिब नामक दो आरोपी घायल भी हुए हैं

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Bahraich News: बहराइच जिले के महाराजगंज इलाके में 13 अक्टूबर को हुई साम्प्रदायिक हिंसा के 5 आरोपी गुरुवार दोपहर पुलिस से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए. मुठभेड़ में सरफराज और तालिब नामक दो आरोपी घायल भी हुए हैं. आपको बता दें कि घायल आरोपियों को बहराइच के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच जिला अस्पताल से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बता दें कि मेडिकल कॉलेज में जहां आरोपी भर्ती हैं, उसके बाहर रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स की टुकड़ियों को लगाया गया है. ऐसी खबर है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही सामने न आए, इसलिए रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स की टुकड़ियों को लगाया गया है.