बिना रोल नंबर चेक किए मान लिया बन गई IAS... बुलंदशहर की शिखा सिंह की नहीं आई थी रैंक-113, असली हकदार कौन?
UP News: UPSC 113वीं रैंक पर बुलंदशहर की शिखा का दावा निकला गलत. PDF में सिर्फ नाम देख मान लिया था चयन, अब मांगी माफी. पढ़ें क्या है रोहतक की शिखा का कनेक्शन.
ADVERTISEMENT

Shikha Singh
UP News: बीते 6 मार्च को जब UPSC का रिजल्ट घोषित हुआ तो बुलंदशहर में जश्न का माहौल था. शिखा गौतम नामक युवती ने दावा किया कि एग्जाम में उसकी 113वीं आई है. यह खबर आग की तरह फैल गई. जमकर ढोल-नगाड़े बजे. शिखा की दादा की आंखों में खुशी के आंसू थे. घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. लेकिन यह जश्न महज एक भ्रम साबित हुआ.