लेटेस्ट न्यूज़

असली बल्लू सांडा की सनसनीखेज कहानी फिर क्यों खोज रहे हैं लोग? ऐसा क्रिमिनल आपने देखा न होगा

UP Crime News: इसी साल जून के महीने में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. बता दें कि यहां पुलिस ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने को लेकर अदनान नामक युवक को गिरफ्तार किया था. जानें इस खबर का लेटेस्ट अपडेट.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Crime News: इसी साल जून के महीने में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. बता दें कि यहां पुलिस ने अपनी प्रेमिका की गला रेतकर हत्या करने को लेकर अदनान नामक युवक को गिरफ्तार किया था. उस वक्त सोशल मीडिया पर अदनान का वीडियो जमकर वायरल हुआ था. दरअसल, वायरल वीडियो में अदनान ने खुलेआम अपना जुर्म कुबूला था. साथ ही अदनान ने खुद को अभिनेता संसय दत्त का फैन बताते हुए उनके एक किरदार 'बिल्लू सांडा' से खुद को जोड़ा था. इसके अलावा, इससे पहले खुद को 'बिल्लू सांडा' बताने वाले बदमाश नदीम पर भी अदनान ने कमेंट किया था. इस बीच लेटेस्ट खबर यह है कि अपनी प्रेमी को मारने के चलते कोर्ट ने अदनान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दूसरी तरफ लोग नदीम उर्फ बिल्लू सांडा की कहानी भी जानना चाहा रहे हैं. खबर में आगे अब अदनान और नदीम दोनों के बारे में जानिए.