गोरखपुर में पूनम निषाद और उसकी बेटी को सोते हुए किसने मारा? दूसरे रूम में मौजूद बड़ी बेटी खुशबू ने ये देखा
UP News: गोरखपुर में जिस तरह से पूनम निषाद और उनकी बेटी की हत्या की गई है, उसने हड़कंप मचा कर रख दिया है. बदमाशों ने बड़ी बेटी को भी मारने की कोशिश की. मगर वह सफल नहीं हो पाए. जानिए ये पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: यूपी के गोरखपुर में नवरात्र के पहले दिन देर रात बदमाशों ने घर में घुस कर महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी. बदमाशों ने उसकी बेटी पर भी जानलेवा हमला किया. गंभीर अवस्था में बेटी को परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डाक्टरों ने बेटी को भी मृत घोषित कर दिया. मां-बेटी की हत्या से हड़कंप मच गया.
