लेटेस्ट न्यूज़

7 सालों का रिश्ता अचानक खत्म हुआ तो हरिद्वार जाकर प्रेमिका का कर आया पिंडदान, जानिए इटावा के आशिक अतुल राजपूत की कहानी

UP News: इटावा के रहने वाले अतुल राजपूत को उसका पूरा परिवार खोज रहा था. जब नहीं मिला तो पुलिस ने प्रेमिका और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज करवा दिया. मगर आज सुबह अतुल अपने घर आ गया. इसके बाद उसने गजब की कहानी सुनाई.

ADVERTISEMENT

Etawah, Etawah News, Etawah Viral news, Etawah Viral video, Etawah viral, Etawah police, up news, up viral news, up viral, Haridwar, इटावा, इटावा न्यूज, इटावा वायरल न्यूज, इटावा पुलिस, इटावा वायरल, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी पुलिस
UP News
social share
google news

UP News: इटावा का एक युवक प्यार में मिले धोखे को बर्दाश्त नहीं कर सका. फिर उसने ऐसा कदम उठाया कि सभी चौंक गए. दरअसल युवक रिश्ता खत्म होने के बाद सीधे हरिद्वार चला गया और उसने वहां अपनी जिंदा गर्लफ्रेंड का पिंडदान कर दिया. दूसरी तरफ युवक का परिवार उसे खोज रहा था. परिवार ने आरोप लगाया कि प्रेमिका के परिवार ने उनके बेटे को मार डाला. जमकर हंगामा हुआ और पुलिस ने युवती समेत उसके परिजनों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया. मगर जब युवक हरिद्वार से वापस घर आया तो ये चौंका देने वाली कहानी सामने आई.