फतेहपुर के कुलदीप ने अल्फिया के साथ की लव मैरिज, खतना भी कराया, अब जब बच्चा हुआ तो उसके संग ससुराल वालों ने ये क्या किया?
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में कुलदीप नामक युवक ने सनसनीखेज आरोप लगाया है. दरअसल युवक ने डेढ़ साल पहले अल्फिया नाम की युवती के साथ लव मैरिज की थी. मगर अब वह अपने ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रहा है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के रहने वाले कुलदीप ने डेढ़ साल पहले अल्फिया नामक मुस्लिम महिला से प्रेम विवाह किया था. इसके बाद उसके ससुराल वालों ने कुलदीप पर इस्लाम अपनाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. 1 साल पहले उसके हाथ में गुदे ओम को हटवाया गया. मगर फिर भी अल्फिया के परिजन नहीं माने. ससुराल वालों के फिर दबाव में आकर कुलदीप ने अपना खतना भी करवा लिया और पूरी तरह से इस्लाम अपना लिया. मगर उसने अपना नाम और दस्तावेज नहीं बदले.