लेटेस्ट न्यूज़

आगरा: नाम 'पवित्र' और काम घिनौना...मंदिर में बच्ची की चीख सुनकर पहुंची दादी, पकड़ा गया आरोपी

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंदिर जैसी पवित्र जगह पर 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं.

ADVERTISEMENT

Agra News
Agra News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां मंदिर जैसी पवित्र जगह पर 5 साल की मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी गईं. पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने मासूम के साथ मंदिर में रेप किया. इस बीच बच्ची की चीख सुनकर जब उसकी दादी दौड़कर मंदिर में गई तो आरोपी उन्हें धक्का देकर भाग निकला. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पम्मी को पकड़कर जेल भेज दिया है.

क्या है पूरा मामला?

आगरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक मंदिर में बच्ची के साथ उसके पड़ोसी पवित्र उर्फ पम्मी ने रेप किया. आरोपी पड़ोस में रहता है. वह बच्ची को बहला-फुसला कर मंदिर के अंदर ले गया था. बच्ची की चीख जब उसकी दादी के कानों तक पहुंची, तो वह तुरंत मंदिर की ओर दौड़ीं. दादी को आता देख आरोपी ने उन्हें धक्का देकर भागने की कोशिश की. लेकिन बच्ची की हालत देखकर दादी ने शोर मचाना शुरू कर दिया. दादी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और उन्होंने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया. गुस्साए लोगों ने पम्मी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया जिसमें रेप की पुष्टि हुई है. घटना के बाद पीड़िता के परिवार और मोहल्ले के लोग थाना जगदीशपुर पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई. हालांकि, इस मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप भी लगे. स्थानीय लोगों का दावा है कि पुलिस ने रात में आरोपी को छोड़ दिया था. लेकिन बाद में उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया.

 

 

पुलिस की कार्रवाई

एसीपी महिला अपराध सुकन्या शर्मा ने बताया कि 'थाना जगदीशपुर में बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आगे की जांच शुरू कर दी है. सुकन्या शर्मा ने आश्वासन दिया कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है.'