कानपुर में बीच सड़क ड्राइवर ने बस रोककर 12 साल के बच्चे से साफ कराया टॉयलेट, मना करने पर पिता के साथ हुई गाली-गलौज
Kanpur News: हरिद्वार से कानपुर लौट रही एक प्राइवेट बस में 12 साल के बच्चे से जबरन टॉयलेट साफ करवाया गया. विरोध करने पर ड्राइवर ने पिता से बदसलूकी की. वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को हिरासत में लिया.
ADVERTISEMENT

AI Generated Image
Kanpur News: कानपुर के शास्त्री नगर निवासी एक पूर्व पार्षद अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहे थे. इस बीच उनके 12 साल के बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसने बस में बने टॉयलेट का उपयोग किया. इस दौरान टॉयलेट थोड़ा गंदा हो गया. इसे देखकर बस के ड्राइवर ने 12 साल के बच्चे से टॉयलेट साफ कराया. इस दौरान का वीडियो बनाकर बच्चे के पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी. वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई.