लेटेस्ट न्यूज़

कौन है होटल कारोबारी दीपेश जिसने जया किशोरी के साथ की अश्लील हरकतें? आरोपी के बारे में हुआ ये खुलासा

देश की प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम के लिए आईं, तब उनके साथ एक घटना घट गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Jaya Kishori News: देश की प्रसिद्ध कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी लखनऊ में महिला और बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम के लिए आईं, तब उनके साथ एक घटना घट गई. बता दें कि इस दौरान दीपेश ठाकुरदास थवानी नामक होटल व्यापारी मंच पर चढ़ गया और उसने जया किशोरी के साथ अश्लील हरकतें कीं. अब लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने इस मामले में करवाई की है. जया किशोरी के मुंह बोले भाई दीपक ओझा की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी दीपेश को गिरफ्तार कर लिया है.