ED ने एल्विश और फाजिलपुरिया की कहां और कितने रुपये की संपत्ति कुर्क की? ये है पूरा मामला
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने धनशोधन मामले की जांच के तहत यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव, उसके दोस्त और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और एक कंपनी की 52 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.
ADVERTISEMENT

Picture: Elvish yadav & Fazilpuria
Elvish Yadav & Fazilpuria Case: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को कहा कि उसने धनशोधन मामले की जांच के तहत यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव, उसके दोस्त और गायक राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया और एक कंपनी की 52 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. ईडी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक कृषि भूमि और तीनों की कुछ बैंक जमा राशि कुर्क करने के लिए एक अस्थाई आदेश जारी किया गया है. संपत्ति का कुल मूल्य 52.49 लाख रुपये है.