UPTak Baithak Logo

जीजा अशरफ मारा गया तो साला सद्दाम भागा दुबई, तस्वीरों में दिखा कि चल रही खूब ऐश-मौज

Atiq and Ashraf News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड को हुए बेशक महीनों बीत गए हों, मगर आज भी यह मामला सुर्खियों में बना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Atiq and Ashraf News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड को हुए बेशक महीनों बीत गए हों, मगर आज भी यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है. उमेश पाल हत्याकांड को लेकर रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं. अब ताजा खुलासा माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ के साले सद्दाम को लेकर हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उमेश पाल की हत्या के बाद जब पुलिस अतीक और अशरफ पर शिकंजा कस रही थी, तो ये सब देख सद्दाम देश छोड़कर दुबई फरार हो गया था. सद्दाम की अब कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. गौरतलब है कि बरेली जेल में 11 फरवरी को शूटरों से मुलाकात के खुलासे के बाद सद्दाम के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी.