UPTak Baithak Logo

वाराणसी: पेशाब करने से रोकने पर नशे में धुत बदमाशों ने चाय विक्रेता समेत दो को मारी गोली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाके में बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक,…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर इलाके में बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, गणेशपुर इलाके में शराब और बीयर के ठेके के पास मंगलवार की रात शराब पी रहे कुछ बदमाशों ने बगल में चाय विक्रेता अजय कुमार यादव को सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उन्होंने शराबियों को अपनी दुकान के बाहर पेशाब करने से मना किया था. फायरिंग की घटना में दुकान पर बैठा ग्राहक सुशील वर्मा भी घायल हो गया. इसके बाद दोनों घायलों को पास के प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया.