पेट पर लातों से मारा, गलत नीयत से हाथ लगाया...महिला सिपाही अमरीन के साथ सरेआम हुई ज्यादती
Moradabad Woman Constable Video Viral : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला सिपाही के साथ कुछ युवकों ने सरेआम सड़क पर मारपीट की.
ADVERTISEMENT

up police woman constable
Moradabad Woman Constable Video Viral : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला सिपाही के साथ कुछ युवकों ने सरेआम सड़क पर मारपीट की. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला सिपाही सिविल ड्रेस में अपने काम से जा रही थी, तभी एक बाइक सवार शख्स उससे कुछ कहता है. बातचीत बहस में बदल जाती है और फिर वह शख्स अचानक से महिला सिपाही पर हमला कर देता है, उसे जमीन पर गिरा देता है.