लेटेस्ट न्यूज़

रामलीला कमेटी के मुस्लिम अध्यक्ष को बेरहमी से मार डाला, कानपुर में इमरान की हत्या से मचा हड़कंप

कानपुर में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष और हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के सदस्य इमरान की हत्या कर दी गई है. इस हत्याकांड से कानपुर में हड़कंप मचा हुआ है.

ADVERTISEMENT

Kanpur
मृतक इमरान
social share
google news

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां कानपुर की प्रतिष्ठित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है. इमरान की हत्या का आरोप हिस्ट्रीशीटर के भाई पर लगा है. इमरान की हत्या से हड़कंप मच गया है. परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.