लेटेस्ट न्यूज़

‘शाइस्ता के लिए उमेश ने की थी गंदी बात’, गुड्डू ने भरे थे अतीक के कान तब बना मर्डर प्लान

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उमेश पाल हत्याकांड को लेकर दिन प्रतिदिन एक से बढ़कर एक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Shaista Parveen News: माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद उमेश पाल हत्याकांड को लेकर दिन प्रतिदिन एक से बढ़कर एक खुलासे हो रहे हैं. ये खुलासे कोई और नहीं बल्कि खुद अतीक का वकील खान सौलत हनीफ पुलिस कस्टडी में कर रहा है. इस बीच हनीफ ने वो वजह बता दी है, जिसके चलते उमेश पाल की हत्या की गई और फिर बाद में अतीक का परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. हनीफ ने पुलिस को बताया कि एक कार्यक्रम के दौरान उमेश ने शाइस्ता को लेकर कोई गंदा कमेंट कर दिया था और इसके बाद इसकी जानकारी गुड्डू बमबाज ने अतीक को साबरमती जेल में जाकर दे दी थी. शाइस्ता के बारे में गलत सुनकर अतीक भड़क गया था और फिर इसके बाद उसे उमेश का चैप्टर बंद करने का मन बना लिया था.